{"_id":"59510b404f1c1b7f2d8b48e6","slug":"71498483520-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ फरार नवविवाहिता मैलानी से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के साथ फरार नवविवाहिता मैलानी से बरामद
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। तीन दिन पहले परिवार वालों को चकमा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई नवविवाहिता को पुलिस ने मैलानी से बरामद कर लिया। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। विवाहिता के माफी मांगने पर परिवार वालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। परिवार वालों ने उसे ससुराल वालों के सुपुर्द कर दिया है।
हजारा थाना क्षेत्र के एक युवक ने तीन दिन पहले पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उसकी शादी एक जून को लखीमपुर खीरी से हुई थी। 23 जून की रात ससुराल वालों के सो जाने के बाद नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। घर में रखे जेवर भी अपने साथ ले गई। ससुराल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खीरी के मैलानी क्षेत्र में दबिश देकर विवाहिता को बरामद कर लिया। हालांकि उसका प्रेमी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इसका पता लगने पर ससुराल वाले थाने पहुंच गए। थाने में विवाहिता ने ससुराल वालों से माफी मांग ली। इस पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने से इनकार से कर दिया। एसएचओ एसपी उपाध्याय ने बताया कि विवाहिता को उसकी इच्छानुसार ससुराल वालों के साथ भेज दिया गया।