फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   68 kg meat recovered in raid

धुंधरी गांव में छापा, 68 किलोग्राम गोमांस बरामद

Wed, 24 Jan 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Wed, 24 Jan 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
68 kg meat recovered in raid
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक

गोमांस की सूचना पर अमरिया पुलिस ने बुधवार सुबह तड़के धुंधरी गांव में छापा मारा। एक मकान में दबिश देकर पुलिस ने गोवंशीय पशु, गोमांस और उपकरण बरामद किए, जबकि आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने छह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि धुंधरी गांव निवासी गुड्डू पुत्र यामीन के घर गोमांस की बिक्री की जा रही है। इस पर एसएसआई दुर्गा सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से भाग निकले। यहां से पुलिस ने तीन गोवंशीय पशु, 68 किलोग्राम गोमांस और औजार बरामद किए। एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पशु और गोमांस के अलावा मौके से एक बाइक भी कब्जे में ली गई है। अमरिया थाने में आरोपी धुंधरी गांव निवासी गुड्डू उर्फ यासीन, बबलू, सलीम, रियाज अहमद, फहीम और बल्ले के खिलाफ गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed