फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस ने डायट प्राचार्य कक्ष को खुलवाकर की जांच

पुलिस ने डायट प्राचार्य कक्ष को खुलवाकर की जांच

Sun, 19 May 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने डायट प्राचार्य कक्ष को खुलवाकर की जांच
बीसलपुर। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को तीन सप्ताह से बंद डायट प्राचार्य के कक्ष को खुलवाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य पीआर गुप्ता ने बताया कि 27 अप्रैल को डीएलएड छात्रों ने प्रैक्टीकल में कम नंबर देने का आरोप लगाते हुए उनके कक्ष में घुसकर गालीगलौज और मारपीट की। कार्यालय में तोड़फोड़ ़करके अभिलेख भी फाड़ दिए थे। प्राचार्य ने उसी दिन कोतवाली में मामले की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हमले में गंभीर रूप से घायल प्राचार्य को इलाज के लिए पीजीआी लखनऊ में भर्ती कराया गया। डीएम के आदेश पर सीओ प्रवीण मलिक इस मामले की जांच कर रहे हैं।
सीओ ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में बुलाकर प्राचार्य के बयान लिए। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को तीन सप्ताह से बंद प्राचार्य कक्ष को खुलवाकर जांच पड़ताल की। कक्ष खुलने पर वहां फर्नीचर टूटा मिला। अभिलेख भी फटे पड़े थे। पुलिस ने प्राचार्य कक्ष की वीडियोग्राफी भी कराई। इसके बाद प्राचार्य को अपने कक्ष में बैठने की अनुमति दे दी गई। कोतवाली के एसएसआई इफ्तखार हुसैन ने बताया कि प्राचार्य कक्ष के फोटो, वीडियो क्लिप और अन्य दस्तावेज सीओ को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
जान से मारने की कोशिश, डकैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर। सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को तीन सप्ताह बाद डकैती के आरोप में डायट प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में पांच छात्रों को नामजद किया गया है, जबकि 40-50 को अज्ञात बताया गया है। रिपोर्ट में दो शिक्षकों को भी षड़यंत्र रचने के आरोप में नामजद किया गया है। डायट प्राचार्य ने घटना की तहरीर उसी दिन कोतवाली में दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तीसरे दिन भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। तब प्राचार्य ने विधायक पर दबाव बनाकर जबरन समझौता कराने का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इनकार कर दिया था। मामले ने जब तूल पकड़ा तो मुख्यमंत्री कार्यालय ने एसपी से जवाब मांगा। तब एसपी ने समझौता हो जाने की वजह से रिपोर्ट दर्ज न होने की बात कही थी। शनिवार को सीओ ने जांच के बाद कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली के एसएसआई इफ्तखार हुसैन ने बताया कि सीओ के निर्देश पर गालीगलौज, मारपीट, तोड़फोड़ ़, जान से मारने की कोशिश और डकैती के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपेार्ट में डायट के डीएलएड छात्र केशव वर्मा, संजय फौजी, राजकिरन, राहुल गंगवार, अंकित गंगवार को नामजद किया गया है। 40-50 छात्रों को अज्ञात बताया गया है। रिपोर्ट में डायट के शिक्षक अमित गंगवार और तेज राम गंगवार को षड़यंत्र रचने के आरेाप में नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed