{"_id":"5ccc7aa9bdec2207863aa1cd","slug":"61556904617-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज में चली गई एक और जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झोलाछाप के इलाज में चली गई एक और जान
विज्ञापन
वेदप्रकाश (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया (पीलीभीत)। झोलाछाप के इलाज से एक मजदूर की जान चली गई। परिवार वालों ने झोलाछाप पर गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए अमरिया थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे अमरिया थाना क्षेत्र के करगैना पीरा गांव निवासी 35 वर्षीय वेदप्रकाश के पेट में तेज दर्द उठा था। वह अपने चचेरे भाई नरोत्तम प्रसाद के साथ कस्बे में झोलाछाप मोहम्मद राशिद के क्लीनिक पर गए। राशिद ने चेकअप करने के बाद कुछ गोलियां खाने को दीं। वहां से घर लौटने के बाद वेदप्रकाश ने दवा खा ली। इसके कुछ देर बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। परिवार वाले फौरन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने वेदप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। उसी रात चचेरे भाई नरोत्तम ने झोलाछाप मोहम्मद राशिद के खिलाफ अमरिया थाने जाकर तहरीर दे दी। नरोत्तम का आरोप है कि झोलाछाप राशिद के द्वारा गलत दवा देने वेदप्रकाश की मौत हो गई। इंस्पेक्टर अमरिया मनीराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद से परिवार में मातम है। उसके परिवार में पत्नी रेवती देवी, तीन बेटियां ज्योति, नेहा, कामिनी और बेटा विशाल हैं।
संरक्षण में पनप रहे झोलाछाप, तो कैसे कसे शिकंजा
झोलाछाप को लेकर समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। हाल ही में पूरनपुर में भी शिकायत मिलने पर छापामार कार्रवाई कर झोलाछाप को इलाज करते पकड़ा था। उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। इस मामले में टीम भेजकर जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. सीमा अग्रवाल