फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   टाटा मैजिक पलटी, आठ घायल

टाटा मैजिक पलटी, आठ घायल

Sun, 24 Feb 2019 07:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
टाटा मैजिक पलटी, आठ घायल
पूरनपुर। तेज रफ्तार टाटा मैजिक पलटने से एक ही परिवार के पांच लोगों समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

यह हादसा असम हाईवे पर गढ़वाखेड़ा में बरातघर के समीप रविवार को हुआ। लखीमपुर खीरी के थाना भीरा के गांव गुलाबटांडा निवासी 40 वर्षीय सूरज सिंह ने बताया कि उनकी ससुराल गांव तकिया दीनारपुर में है। रविवार को वह अपनी ससुराल से पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र गोलू व अंकित, पुत्री खुशबू के साथ टाटा मैजिक में बैठकर घर लौट रहे थे। गढ़वाखेड़ा में बरातघर के समीप पहुंचने पर टाटा मैजिक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें टाटा मैजिक में सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों में सूरज, गुड्डी देवी, अंकित, खुशबू, गोलू को सीएचसी ले जाया गया।


हादसे में किसान की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। पूरनपुर-घुंघचाई रोड पर आठ फरवरी को बलिया के तहसील वासडीह निवासी धुरंधर की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। हादसे के दिन धुरंधर साइकिल से घुुंघचाई से सामान लेकर लौट रहे थे। कोतवाली पुलिस ने मृतक के बहनोई बलिया के थाना मनियर के गांव रानपुर निवासी इंद्रजीत की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed