फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छेड़छाड़ की शिकायत से नाराज दबंगों ने युवती समेत तीन को पीटा

छेड़छाड़ की शिकायत से नाराज दबंगों ने युवती समेत तीन को पीटा

Wed, 20 Feb 2019 10:34 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ की शिकायत से नाराज दबंगों ने युवती समेत तीन को पीटा
पूरनपुर। पूर्व में की गई छेड़छाड़ की शिकायत से नाराज होकर कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर युवती से मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने पर उसकी मां और बहन से भी मारपीट की गई। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला गनेशगंज निवासी परवेज, उसके भाई जावेद, सबलू, नावेद और कासिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि नौ फरवरी को आरोपी जावेद ने उससे छेड़खानी की थी। इसकी आरोपी के परिवार वालों से शिकायत की गई थी। इस बात से आरोपी रंजिश मान रहे थे। दूसरे दिन दस फरवरी को उसके पिता और भाई घर पर नहीं थे। वह घर के बाहरी हिस्से में कपड़े की दुकान पर बैठी थी। इस बीच आरोपी गाली गलौज करते हुए दुकान में घुस आए। पहले युवती की पिटाई की। शोर सुनकर जब मां और बहन बचाने आई तो उनकी भी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। अब तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed