{"_id":"5bb76c1f867a55126a2631da","slug":"61538747423-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दी किसी ने तहरीर तो पुलिस खुद बन गई वादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं दी किसी ने तहरीर तो पुलिस खुद बन गई वादी
Updated Fri, 05 Oct 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(पीडीएफ के साथ लगाएं)
किसी ने नहीं दी तहरीर तो पुलिस खुद बन गई वादी
मेनका गांधी पर पोस्टर वार मामले में अज्ञात पर दरोगा ने कराई रिपोर्ट
एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ दीवारों पर लगाए गए पोस्टर के मामले में आखिरकार कोई तहरीर न मिलने पर पुलिस को ही वादी बनना पड़ा। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दरोगा की तरफ से अज्ञात के खिलाफ धारा 505 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री/ जिले की सांसद मेनका गांधी के खिलाफ बीते दिनों शहर में कई स्थानों पर पोस्टर लगा दिए गए थे। इसमें लिखा था कि सांसद महोदया, वोट हमारा-राज तुम्हारा, अब पीलीभीत में नहीं चलेगा। निवेदक के स्थान पर जागरूक मतदाता पीलीभीत-बहेड़ी 26 लोकसभा लिखा हुआ था। अमर उजाला ने चार अक्तूबर के अंक में पोस्टरवार की इस खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद से जिले में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव कमलकांत ने भी इस मामले में एसपी से वार्ता कर इसे अराजक तत्वों की साजिश करार देते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस पहले केंद्रीय मंत्री के करीबियों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार करती रही, लेकिन कोई भी तहरीर लेकर आगे नहीं आया। इसके बाद अब पुलिस को खुद वादी बनना पड़ा है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि एसआई दीपक कुमार की तरफ से मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। खास बात यह है कि पोस्टर पर न तो किसी का नाम लिखा था न ही मोबाइल नंबर। यहां तक कि पोस्टर पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम भी नहीं छपा है। उधर, एसपी बालेंदु भूषण सिंह का कहना है कि इस तरह के पोस्टर सामने आने के बाद अब प्रिटिंग प्रेस मालिकों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।