{"_id":"5b60bd914f1c1b8d3e8b47a9","slug":"61533066641-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का खेकड़ा थाने एवं तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों का खेकड़ा थाने एवं तहसील में प्रदर्शन
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैड़ा निवासी एक युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने मंदिर में खड़ा हरा पेड़ काटने का झूठा आरोप लगाकर खेकड़ा तहसील में शिकायत की। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने एवं तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर झूठी शिकायत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैड़ा स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बेल पत्थर एवं नीम आदि के पेड़ खड़े है। इसके चलते मंदिर के कमरों में दरार आ गई । कमरो में दरार आने के बाद मंदिर के पुजारी ने मंदिर परिसर में खडे़ पेड़ को कटवा दिया। पुजारी के पेड़ कटवाने पर गांव के ही कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने को लेकर गांव के ही एक युवक के खिलाफ खेकड़ा तहसील में उपजिलाधिकारी आशीष कुमार से पेड़ कटवाने की झूठी शिकायत कर दी।
उपजिलाधिकारी ने मंदिर में खडे़ पेड़ काटे जाने की जांच खेकड़ा थाना प्रभारी एसपी सिंह को सौंप दी। पुलिस ने शिकायत के चलते उक्त युवक को थाने में बुलाकर पूछताछ की। पता लगने पर युवक पक्ष के ग्रामीण भी खेकड़ा थाने में पहुंचे और प्रदर्शन कर युवक को निर्दोष बताया। ग्रामीणों ने कहा कि मंदिर में खडे़ पेड़ युवक ने नहीं कटवाए हैं। गांव के कुछ लोग उसके खिलाफ झूठी शिकायत कर उसे फंसाना चाहते हैं। थाना प्रभारी एसपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान कृष्ण त्यागी, पुष्पेंद्र, जगबीर, शैंकी, गुरचरण, सचिन त्यागी, अमित, गुरुचरण आदि रहे।