फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mother-daughter eats poison due to unknown reason

अज्ञात कारणों के चलते मां-बेटी ने जहर खाकर दी जान

Wed, 06 Jun 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Wed, 06 Jun 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter eats poison due to unknown reason
अज्ञात कारणों के चलते गांव काजरभोजी निवासी 35 वर्षीय मीना देवी और उसकी मां 73 वर्षीय सावित्री देवी ने मंगलवार शाम जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों ने मीना देवी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि जिला अस्पताल से सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस ने बुधवार को मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने किसी तरह के विवाद या रंजिश से इंकार किया। जिसके चलते मां-बेटी के एक साथ जान देने के पीछे कारणों का पता नहीं लग सका है। फिलहाल मामला पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के काजरभोजी गांव निवासी बाबूराम कोटेदार हैं। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा सुरेश गांव में पिता के साथ पुराने मकान में रहता है। मझला बेटा नरेश बीसलपुर और छोटा बेटा मुकेश बरेली रहता है। बेटी मीना देवी का करीब 15 साल पहले तलाक हो गया था, जिसके बाद से वह गांव के बाहर स्थित नए मकान में अपनी मां सावित्री देवी के साथ रहती थी। मंगलवार शाम को मां-बेटी ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। शाम करीब पांच बजे मां सावित्री ने अपनी छोटी बहन शकुंतला को दोनों के जहर खा लेने की बात फोन पर बताई। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। मकान के भीतर मां-बेटी बेसुध हालत में पड़ी मिली। उनको आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मीना देवी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने मीना देवी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, इलाज के दौरान मां सावित्री देवी की भी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन से भेजे गए मेमो के जरिए पुलिस को सूचना हुई। बुधवार सुबह बरखेड़ा पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। परिजनों से बातचीत कर सावित्री देवी के शव को पीएम के लिए भेज दिया। मां-बेटी की मौत के बाद से परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन


काजरभोजी गांव में मां-बेटी ने जहर खाकर जान दे दी है। बेटी के शव का परिजन पहले ही अंतिम संस्कार कर चुके हैं। जबकि मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कारणों को लेकर परिजन कुछ भी बता नहीं पा रहे। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। मनोज कुमार त्यागी, थानाध्यक्ष बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed