{"_id":"5b16e2d84f1c1bf96e8b688f","slug":"61528226520-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म की कोशिश, धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से दुष्कर्म की कोशिश, धमकाया
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म की कोशिश, धमकाया
प्राइवेट कंपनी के प्रबंधक समेत तीन पर रिपोर्ट
एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली एक युवती को उसके प्रबंधक ने पहले नौकरी जाने का डर दिखाकर छेड़छाड़ की। इसके बाद अन्य कर्मचारियों की मदद से उसको 26 मई की शाम घर जाते वक्त रास्ते में रोक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती से मारपीट की गई। भीड़ जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। सुनगढ़ी पुलिस ने एसपी के आदेश पर कंपनी के प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। इसके बाद से वह परिवार का गुजर बसर करने के लिए नौकरी की तलाश कर रही थी। छह नवंबर 2017 को उसकी नौकरी छतरी चौराहा स्थित आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी के कार्यालय में लग गई। आरोप है कि कंपनी के प्रबंधक विकास कुमार वर्मा उस पर बुरी नजर रखते थे। इसके अलावा अन्य कर्मचारी भी आए दिन छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर उसको नौकरी जाने का डर दिखाकर चुप करा दिया जाता। 26 मई 2018 की शाम को वह कार्यालय से काम निपटाकर स्कूटी से अपने घर जा रही थी। आरोप है कि रेलवे स्टेशन मछली मंडी के पास पहुंची थी कि आरोपी विकास वर्मा अपने दो साथी सुमित गुप्ता और संजीव गंगवार के साथ आ गए और उसको रोक लिया। सड़क किनारे ले जाकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। युवती के चीखने चिल्लाने पर कॉलोनी के कई लोग जमा हो गए, जिस पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई जा रही है।