{"_id":"59c4f7d54f1c1b8a688b5fb9","slug":"61506080725-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मर के बंद मकान से दिनदहाड़े सात लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मर के बंद मकान से दिनदहाड़े सात लाख की चोरी
Updated Fri, 22 Sep 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मर के मकान से दिनदहाड़े सात लाख की चोरी
क्रासर...
बिरहनी चौकी से डेढ़ सौ मीटर दूर वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
मझोला (पीलीभीत)।
फार्मर के बंद मकान को दिनदहाड़े चोरों ने निशाने पर लेकर लाखों का माल समेट लिया। दीवार फांदकर चोर भीतर घुसे। इसके बाद कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर सात लाख का नकदी, जेवर उड़ा ले गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की रिपोर्ट दर्ज की।
अमरिया क्षेत्र के ग्राम बिरहनी निवासी लवजीत सिंह फार्मर हैं। 17 सितंबर को वह अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए उत्तराखंड के रुद्रपुर चले गए। घर पर उनके दो बच्चे रुके हुए थे, जो सुबह 10 बजे मकान में ताला लगाकर गांव के गुरुद्वारे चले गए। बिरहनी पुलिस चौकी से डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित बंद मकान में दस्तक देकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दीवार फांदकर चोर भीतर घुसे। इसके बाद दरवाजा और अलमारियों के ताले तोड़ दिए। घर का सारा सामान खंगाल दिया। यहां से चोर 50 हजार रुपये, 20 तोला सोने के जेवरात, चांदी की पायल, बिछुए, कपड़े समेत सात लाख का सामान समेट ले गए। दोपहर दो बजे बच्चों के घर पहुंचने पर घटना का पता लगा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौका मुआयना करने पहुंची, लेकिन कोई खास क्लू नहीं जुटाया जा सका। सीओ योगेेंद्र कुमार ने बताया कि अमरिया थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस सुरागरसी कर रही है। अभी कोई सफलता नहीं मिल सकी है।