{"_id":"59c108fb4f1c1b8a688b56d2","slug":"61505822971-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा कारोबारी की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, हंगामा
Updated Tue, 19 Sep 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा कारोबारी की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, हंगामा
शोर पर जमा हुए लोगों ने शोहदों को पकड़कर पीटा, पहुंची पुलिस
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेखचांद में वारदात से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। घर के बाहर खड़ी सराफा कारोबारी की नाबालिग बेटी से मोहल्ला शेखचांद निवासी दो शोहदों ने छेड़छाड़ की। उसके भीतर जाने पर उसका नाम लेकर जोर से आवाज लगाने लगे। इस पर जमा हुए परिवारीजनों ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा। उनकी जमकर पिटाई लगाई गई। सूचना मिलने पर दूसरे पक्ष से भी काफी लोग आ गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। वारदात को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक सराफा कारोबारी की नाबालिग बेटी निजी विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा है। मंगलवार दोपहर को वह घर के बाहर खड़ी हुई थी। इस बीच बाइक पर सवार दो युवक आए और उसको देख फब्तियां कसने लगे। किशोरी जब इसको अनदेखा कर मकान के भीतर चली गई, तो आरोपियों ने उसका नाम लेकर आवाज लगाना शुरू कर दिया। यह देख परिवारीजन जमा हो गए। इस बात से अंजान दोनों शोहदे कुछ दूरी पर खड़े रहे। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से परिवारवालों ने दोनों को पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई लगाई। कुछ ही देर में जानकारी मिलने पर शोहदों के परिवार वाले भी आ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जानकारी जुटाई। कई बार पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों की ओर से जमा लोगों के बीच नोकझोंक होती रही। जिससे माहौल गर्माया रहा। हालांकि बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच सुलह होने पर विवाद शांत हो सका। खास बात रही कि मामला दो समुदायों से जुड़ा होने पर भीड़ में शामिल कुछ लोग उकसाने में लगे रहे।