{"_id":"59845ab94f1c1bfc358b4a29","slug":"61501846201-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ की बकाएदारी पर प्रकाश एग्रो सीड्स के दो गोदाम जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ करोड़ की बकाएदारी पर प्रकाश एग्रो सीड्स के दो गोदाम जब्त
Updated Fri, 04 Aug 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। डेढ़ करोड़ रुपये की बकाएदारी अदा न करने पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रकाश एग्रो सीड्स के दो गोदाम जब्त किए हैं। इसके अलावा एक मकान को भी कब्जे में लिया जाएगा। डीएम के आदेश पर बैंक अफसरों की कार्रवाई के दौरान किसी तरह की शांति व्यवस्था न बिगड़ सके। इसके लिए भारी पुलिस एवं पीएसी तैनात रही।
न्यू फैक्ट्री भूमि एवं बैल्डिंग मेसर्स प्रकाश एग्रो सीड्स के नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा में डेढ़ करोड़ रुपये की बकाएदारी थी। मार्च 2015 में लिए गए लोन की इस बकाएदारी को चुकता करने के लिए फर्म के मालिक को नोटिस दिए गए, लेकिन भुगतान नहीं हो सका। अपनी बकाएदारी को लेकर बैंक ने प्रक्रिया तेज की। जिसके बाद डीएम ने प्रकाश एग्रो सीड्स के दो गोदाम और एक मकान को जब्त करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को डीएम के आदेश पर बीओबी के मुख्य प्रबंधक दीपक चंद्रा, वरिष्ठ प्रबंधक तेजवीर सिंह गोदामों पर कब्जा लेेने पहुंचे। इस दौरान विवाद की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। एसएचओ सुनगढ़ी मोहम्मद कासिम के अलावा पांच एसआई, दो हेड कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल, पांच पुरुष कांस्टेबल और डेढ़ सेक्शन पीएसी साथ रही। सुरक्षा बंदोबस्त के बीच बैंक अधिकारियों ने बरहा और नौगवां पकड़िया स्थित दो गोदामों पर अपना कब्जा लिया। मुख्य प्रबंधक तेजवीर सिंह ने बताया कि दो गोदाम के अलावा एक मकान को भी जब्त करने के आदेश हुए है। हालांकि अभी मकान को जब्त नहीं किया गया है। जब्त किए गए गोदामों की सेल के बाद अगर बैंक का रुपया चुकता नहीं होता है, तो मकान को भी जब्त किया जाएगा।