फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   धार्मिक स्थल में निर्माण को लेकर तनाव, एसडीएम ने रूकवाया

धार्मिक स्थल में निर्माण को लेकर तनाव, एसडीएम ने रूकवाया

Sun, 19 May 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल में निर्माण को लेकर तनाव, एसडीएम ने रूकवाया
जहानाबाद (पीलीभीत)। सुंदरपुर गांव में एक धार्मिक स्थल में पहली मंजिल पर कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। दूसरे पक्ष ने इसे नियम विरुद्घ और नई परंपरा बताते हुए विरोध कर दिया। दोनों ओर से लोग जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम सदर, जहानाबाद पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शिवसेना के कई कार्यकर्ता भी आ गए। काफी देर चली बातचीत के बाद एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। वहीं अब तक हुए निर्माण के गलत पाए जाने पर उसको हटवाने का निर्देश दिया है। घटना के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव स्थित एक धार्मिक स्थल की पहली मंजिल पर तीन दिन से निर्माण कार्य चल रहा था। इसकी भनक दूसरे पक्ष के लोगों को लगी तो शनिवार शाम को विरोध हो गया। एकत्र हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने इसे नई परंपरा और नियम विरुद्घ तरीके से बताते हुए ऐतराज जताया। उधर, निर्माण के पक्ष में भी काफी लोग जमा हो गए। एक दूसरे को गलत बताते हुए आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। जिससे तनाव की स्थिति बन गई। एक पक्ष से शिवसेना के नगराध्यक्ष शैली शर्मा भी कार्यकर्ताओं संग पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में एसडीएम सदर सौरभ दुबे, जहानाबाद इंस्पेक्टर कमल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों से बातचीत कर जानकारी की गई। इसमें सामने आया कि कराया जा रहा निर्माण बिना अनुमति लिए हो रहा है। इस पर अधिकारियों ने तत्काल उसको रुकवा दिया। इसके बाद विरोध जता रहे लोगों ने अब तक हो चुके निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग कर दी। इस पर भी अधिकारियों ने बातचीत की। अंत में निर्माण कराने वाले पक्ष ने खुद ही इसको हटा लेने और निर्माण न करने का भरोसा दिलाया। जिसके बाद टीम वापस आ गई।
विज्ञापन


गांव में पहले भी बन चुकी है इस तरह की स्थिति
सुंदरपुर गांव में शनिवार को दोनों पक्षों के एक दूसरे का विरोध करते हुए सामने-सामने आने की स्थिति बन गई थी। यह गांव में पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी इस गांव में ऐसे हालात बन चुके हैं। बताते हैं कि करीब चार साल पहले एक अन्य धार्मिक स्थल में निर्माण कार्य हो रहा था। अब जो पक्ष निर्माण करा रहा है, उस वक्त उसने विरोध कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदरपुर गांव में एक धार्मिक स्थल पर ऊपरी मंजिल में निर्माण कराया जा रहा था। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर जाकर जानकारी की गई। इसमें दोनों पक्षों को सुनने के बाद निर्माण रुकवा दिया है। निर्माण करा रहे लोगों ने खुद ही अब तक हुए निर्माण को हटाने का भरोसा दिलाया है। तनाव के हालात नहीं है। - सौरभ दुबे, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed