फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पत्नी की विदा कराकर लौट रहे युवक की पिटाई, एक गिरफ्तार

पत्नी की विदा कराकर लौट रहे युवक की पिटाई, एक गिरफ्तार

Sat, 10 Nov 2018 05:56 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की विदा कराकर लौट रहे युवक की पिटाई, एक गिरफ्तार
सरदार नगर मार्ग पर नवादा श्यामपुर गांव के पास हुई घटना
विज्ञापन

जहानाबाद। पत्नी को विदा कराकर लौट रहे युवक की बाइक सवार तीन युवकों ने गाली गलौज के बाद पिटाई कर दी। शोर सुनकर जमा हुई भीड़ ने एक आरोपी को धर दबोचा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले में तहरीर न मिलने पर अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के पंसोली गांव निवासी रामकिशोर ने बताया कि वह शुक्रवार देर शाम पत्नी लक्ष्मी देवी को विदा कराकर निसरा गांव से लौट रहे थे। सरदार नगर मार्ग पर नवादा श्यामपुर गांव के पास पहुंचते ही मोहल्ला जोशीटोला निवासी छोटू, जहानाबाद कस्बा निवासी आमोद और प्रवेश ने उनको रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने रामकिशोर की पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और एक आरोपी छोटू को धर दबोचा। भीड़ ने उसकी पिटाई कर सूचना मिलने पर पहुंची डायल 100 पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि मामला पुराने विवाद में मारपीट का है। एक आरोपी छोटू पुलिस की हिरासत में है। पीड़ित दंपति की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed