फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चचेरे भाई पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप

चचेरे भाई पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप

Wed, 02 May 2018 06:56 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप
गर्भवती हुई किशोरी तो सामने आई चचेरे भाई की दरिंदगी
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंचे पिता ने लगाई गुहार, रिपोर्ट के आदेश
धमकी से डरी किशोरी ने परिजनों को नहीं बताई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
आठ मार्च को खेत पर गई 15 वर्षीय किशोरी से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। आरोपी की धमकी से डरकर किशोरी ने परिजनों को दरिंदगी की जानकारी नहीं दी। किशोरी के गर्भवती होने के बाद 25 अप्रैल को परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। मंगलवार को किशोरी के साथ आए पिता ने एसपी कार्यालय में घटना की शिकायत की। जिसके बाद जहानाबाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह खेती व मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। आठ मार्च को उनकी पंद्रह वर्षीय पुत्री खेत पर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इस बीच पड़ोस के रहने वाले किशोरी के चचेरे भाई ने उसको बुरी नीयत से पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। घटना की किसी से शिकायत करने पर मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। आरोपी की दी गई धमकी से घबराकर किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दी। करीब डेढ़ माह बाद किशोरी के गर्भवती होने के पर परिजनों को कुछ शक हुआ। इस पर जब उससे कई बार पूछा गया तो उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। किशोरी से पूरी वारदात का पता लगते ही परिजनों के होश उड़ गए। इसको लेकर परिवार में बातचीत की जाती रही, जिसके बाद बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पिता ने बेटी के साथ हुई घटना को लेकर इंसाफ मांगा। एसएचओ जहानाबाद रूम सिंह वघेल ने बताया कि एसपी कार्यालय से मामले की जानकारी हुई है। पूरे मामले को गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची मेडिकल करा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed