{"_id":"59ad50a04f1c1b55738b51c4","slug":"51504530592-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल ने तीन लाख लेकर कराया जमीन पर कब्जा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेखपाल ने तीन लाख लेकर कराया जमीन पर कब्जा
Updated Mon, 04 Sep 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया/ पीलीभीत। कस्बे की 11 डिसमिल जमीन पर लेखपाल ने तीन लाख रुपये लेकर कब्जा कर दिया। कब्जेदार ने एसडीएम से इसकी लिखित शिकायत की है। एसडीएम ने मामले की जांच कर सरकारी जमीन पर बनी दुकानें तोड़वाने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह सोमवार को आयोजित थाना दिवस में समस्याएं सुनने न्यूरिया थाने पहुंची। इस दौरान कस्बे के लोगों ने नई बस्ती में बन रहे मार्ग में गड़बड़ी एवं मार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की। इस पर एसडीएम राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। मार्ग की नाप जोख के दौरान कुछ दुकानें सरकारी जमीन पर बनी पाई गईं। इस बाबत दुकान स्वामी नवाब वेग की चार दुकानें पाई गईं। इसमें दो दुकानें उसकी निजी जमीन और दो दुकानें सरकारी जमीन में बनी पाई गईं। जांच के दौरान पाया गया कि नवाब वेग की कुल नौ डिसमिल जमीन है जबकि उसका 20 डिसमिल पर जमीन पर कब्जा है। पूछताछ करने पर नवाब वेग ने एसडीएम को बताया कि उसने 11 डिसमिल जमीन पर कब्जा तत्कालीन लेखपाल मान सिंह ने तीन लाख रुपये लेकर करीब एक साल पूर्व कराया था। इसपर उसने पांच माह पूर्व ही दुकानें बनाई हैं। जांच में सरकारी जमीन पर बनीं दो दुकानों को एसडीएम ने तुड़वाने के निर्देश दिए। नवाब वेग की ओर से एसडीएम को लेखपाल की लिखित शिकायत भी की गई। इस बाबत जानकारी करने पर एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह ने बताया कि अवैध कब्जेदार ने शिकायत की है। इसकी जांच कराई जाएगी। कब्जेदार को नोटिस देकर दुकानें तोड़वाने के निर्देश दिए गए हैं।