{"_id":"59510c314f1c1bff058b4c53","slug":"51498483761-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह में पथराव के आरोपियों पर लगेगी रासुका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरगाह में पथराव के आरोपियों पर लगेगी रासुका
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। दरगाह में पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के तीनों आरोपियों पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है। तीनों पर रासुका की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी है।
मोहल्ला भूरे खां स्थित आस्ताने हशमतिया दरगाह में बाइक सवार तीन युवकों ने दस जून की रात पथराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। तीनों आरोपियों को घटना के बाद जमा भीड़ ने मौके पर ही धर दबोचा। पूछने पर सभी ने अपना नाम उत्तराखंड उधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र के जगतपुरा निवासी मालक सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, गुरजंट सिंह पुत्र सरनाम सिंह निवासी अशरफ खां और माधोटांडा के रमनगरा निवासी हरमीत सिंह बताया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। शहर की फिजा बिगाडने की कोशिश करने वाले तीनों आरोपियों पर रासुका को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। कोतवाली पुलिस की मदद से इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कराकर अग्रिम कार्रवाई को भेज दी है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जानी है। इसके लिए नियमानुसार तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट पुलिस ने बनाई है। इसे डीएम को भेजा जा चुका है। डीएम के स्तर से इसे शासन को भेजा जाएगा।