{"_id":"594a7b4a4f1c1b3e1f8b47f8","slug":"51498053450-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप चिकित्सक ने किया विवाहिता से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप चिकित्सक ने किया विवाहिता से दुराचार
Updated Wed, 21 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। एक महिला ने झोलाछाप पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि सास के ब्लड की जांच रिपोर्ट दिलाने के बहाने उसे बाइक पर बिठाकर ले गया। बाद में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 16 जून को गांव निवासी एक झोलाछाप उसे उसकी सास का खून चेक कराने के लिए शहर में स्थित एक पैथालॉजी पर ले गया। सास को एक स्थान पर बैठाकर उसे जांच रिपोर्ट लेने चलने की बात कह उसे बाइक पर बिठा अपने साथ ले गया। रास्ते में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला उसे पिला दिया। इसके बाद उसे हल्का नशा हो गया। विवाहिता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे माधौटंाडा रोड पर देवीपुरा गौटिया के पास लेकर बाइक से पहुंचा जहां उसने मोटर साइकिल रोक दी और विवाहिता को एक गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ बुरा काम किया। घटना को अंजाम देने के वाद आरोपी विवाहिता को उसकी सास के पास छोड़ गया और उसके बाद आरोपी ने विवाहिता को मुंह खोलने पर उसके पति और परिवार वालों को मरवा देने की धमकी दी। विवाहिता ने बताया कि उसका पति बाहर मजदूरी करने गया है। विवाहिता ने घर लौट कर मोबाइल पर घटना के बारे में अपने पति को बताया। तभी वह घर लौट आया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए चौकी जिरौनिया इंचार्ज सुधीर कुमार को गांव भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभी तक आरोपी को भी हिरासत में नहीं लिया है।