फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आग से तीन छप्पर राख, मचा हड़कंप

आग से तीन छप्पर राख, मचा हड़कंप

Tue, 30 Apr 2019 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
आग से तीन छप्पर राख, मचा हड़कंप
माधोटांडा (पीलीभीत)। पचपेड़ा गांव में खेत पर नरई में लगी आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया। इसमें तीन किसानों के छप्परपोश मकान चपेट में आ गए। शोर पर जमा हुए ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन तेज हवा के चलते आग पर काबू नहीं किया जा सका। करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने बमुश्किल आग बुझाई। हादसे में तीनों किसानों ने करीब एक लाख नुकसान का आकलन किया है। राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा निवासी पलविंदर सिंह खेती करते हैं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उनके खेत पर नरई में आग लग गई। तेज हवा के चलते कुछ ही देर में आग भीषण हो गई। आसपास के इलाके में फैल गई। इससे निकली चिंगारी से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव निवासी किसान जागीर सिंह, रमेश और काली सिंह के छप्परपोश मकान भी चपेट में आ गए। वह भी धूं-धूं कर जल उठे। आग के शोर पर काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। इधर, ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन वह नाकाफी साबित हुए। कुछ देर बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू कर लिया। हादसे में जागीर सिंह ने 25 हजार की नकदी समेत पचास हजार, रमेश ने 25 हजार की नकदी समेत चालीस हजार और काली सिंह ने 35 हजार का सामान जलने की बात कही। टीम के साथ पहुंचे लेखपाल गजेंद्रपाल सिंह ने मौका मुआयना कर जानकारी की। किसानों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

तारों से निकल रही चिंगारी
खेतों में लग रही आग की घटनाओं को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन की ओर से ग्रामीण इलाकों में दिन में सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जा रही है। इसको लेकर आए दिन विभागीय अफसरों की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। बावजूद इसके आग की घटनाएं सामने आने के बाद अधिकांश में बिजली के तारों से चिंगारी निकलने की बात कही जा रही है। सोमवार को माधोटांडा के पचपेड़ा गांव में भी नरई में लगी आग के पीछे खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार से चिंगारी गिरने को वजह बताया गया। अगर सप्लाई बंद है, फिर तारों से चिंगारी कैसे निकल रही? ऐसे में सवाल है कि कहीं नरई में आग लगाने के बाद कार्रवाई से बचने के लिए तो बिजली के तारों से चिंगारी गिरने की बात नहीं कही जा रही। या फिर सप्लाई बंद रखने को लेकर कर्मचारी लापरवाह बने हो। पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता असीम कुमार ने बताया कि गेहूं की फसल की कटाई के चलते हादसों को रोकने के लिए दिन में विद्युुत आपूर्ति बंद रहती है। इसके लिए जिला प्रशासन से भी दिशा-निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed