फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बंद मकान में चोरी, दी नामजद तहरीर

बंद मकान में चोरी, दी नामजद तहरीर

Tue, 02 Apr 2019 10:17 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
बंद मकान में चोरी, दी नामजद तहरीर
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के पिपरिया मंडन गांव निवासी रामसीता पत्नी भानूप्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार समेत रूद्रपुर उत्तराखंड की एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। होली के बाद परिवार समेत वह मकान को ताला लगाकर रूद्रपुर चली गईं। मेनगेट पर लगे ताले की चाबी गांव में ही रहने वाली अपनी बहन सुमन लता के पास रख दी थी। सोमवार को जब बहन सुमनलता मकान की साफ सफाई करने पहुंची तो कमरे का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। करीब 40 हजार कीमत का सामान चोरी कर लिया गया था। इसकी सूचना मिलने पर पीड़िता मंगलवार को घर आई और सामान चेक किया। इंस्पेक्टर एसके उपाध्याय ने बताया कि गांव के ही दो लोगों के खिलाफ महिला की ओर से नामजद तहरीर दी गई है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed