{"_id":"5c783025bdec220f1220a50f","slug":"41551380517-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोटो स्टेट कराने आए युवक पर देश विरोधी टिप्पणी करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ोटो स्टेट कराने आए युवक पर देश विरोधी टिप्पणी करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। फोटो स्टेट कराने आए एक युवक पर व्यापारी ने देश विरोधी टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इसका विरोध करने पर आरोपी ने झगड़ा फसाद कर धमकाना शुरू कर दिया। शोर पर जमा हुए लोगों की मदद से उसको पकड़कर सुनगढ़ी पुलिस के सुपुर्द किया गया है। मामले में दी गई तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
सिविल लाइन साउथ निवासी जितेंद्र कुमार राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका फोटो स्टूडियो है। बृहस्पतिवार शाम को एक युवक फोटो स्टेट कराने के लिए आया। इस बीच बातचीत करते वक्त आरोप है कि उक्त युवक ने भारतीय वायुसेना की ओर से की गई आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई को गलत बताते हुए देश विरोधी शब्द कहना शुरू कर दिए। इसका विरोध करने पर आरोपी झगड़ा फसाद पर उतारू हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। आरोपी को शांत करने की कोशिश की गई तो वह धमकाने लगा। इसके बाद सभी ने मिलकर उसको पकड़ लिया और सुनगढ़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी पर संगीन आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों के लोग मौजूद हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। सत्यता जानने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।