फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए, पथराव का आरोप

झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए, पथराव का आरोप

Sun, 10 Feb 2019 09:46 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 10 Feb 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
झगड़े में बीच बचाव करने पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए, पथराव का आरोप
पीलीभीत। दो युवकों के बीच हो रही मारपीट में बीच बचाव कराने पहुंचे दो पक्ष आपस में भिड़ गए। फिर दोनों के बीच मारपीट हुई और पथराव हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक पक्ष से मोहल्ला खकरा निवासी सुखबाज सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शराब के नशे में मोहल्ले के ही दो युवक झगड़ा कर रहे थे। इस पर वह बीच बचाव करने चले गए। आरोप है कि वहंा पर मोहल्ले के ही अमित सक्सेना, बिट्टू कालिया, विपिन देवल, मनोज सक्सेना, अरुण मिश्रा और जेेके आ गए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पत्थर फेंकने और सिख समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इधर, दूसरे पक्ष से शिखा सक्सेना पत्नी अतुल सक्सेना ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि उनके घर के बाहर दो युवक झगड़ रहे थे। बीच बचाव कराने के दौरान वहां पर मोहल्ले के ही शोभित, सुखबाज सिंह, लड्डू, एरिन, नितिन, अमनदीप, वतनदीप समेत कई लोग आ गए और मारपीट शुरू कर दी। घर में पत्थर फेंके, जिसमें बेटी नेहा घायल हो गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed