फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विवाहिता को धमकाकर आठ माह तक करते रहे दुष्कर्म, दो नामजद

विवाहिता को धमकाकर आठ माह तक करते रहे दुष्कर्म, दो नामजद

Sat, 15 Dec 2018 05:35 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को धमकाकर आठ माह तक करते रहे दुष्कर्म, दो नामजद
विवाहिता को धमकाकर आठ माह तक करते रहे दुष्कर्म, दो नामजद
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। तमंचे के बल पर गांव के दो लोगों ने मजदूर की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। इसके बाद आठ माह तक वीडियो इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर दोनों आरोपी जबरन शारीरिक संबंध बनाते रहे। अब एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं। चार अप्रैल की रात वह घर पर अकेली थी। देर रात गांव के ही विलाल खां और राशिद अली घर में घुस आए। इसके बाद तमंचा दिखाकर धमकाते हुए दोनों ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान अश्लील वीडियो क्लिप बना ली। इसी वीडियो क्लिप को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने महिला से आठ माह तक कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। ब्लैकमेलिंग बढ़ने पर महिला ने हिम्मत कर परिवारीजनों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद शिकायत एसपी से की गई। एसपी के आदेश पर अब मामले में कानूनी कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष सुनगढ़ी रूम सिंह बघेल ने बताया कि एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवाहिता का मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए जाएंगे। तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed