{"_id":"59b3d7384f1c1bf57f8b5610","slug":"41504958264-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
Updated Sat, 09 Sep 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। पति के साथ पैदल खेत जा रही मूसेपुर खुर्द गांव निवासी 45 वर्षीय लालती देवी को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। बरखेड़ा पुलिस ने हादसा दियोरिया क्षेत्र में होने के कारण आरोपी बाइक सवार और शव को दियोरियाकलां पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद दियोरियाकलां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मूसेपुर खुर्द गांव निवासी दामोदर कश्यप और उनकी पत्नी लालती देवी शनिवार सुबह अपने खेत में गन्ना बांधने के लिए जा रहे थे। नगरा चौराहा से रामनगर रोड पर हमेड़ी नदी के पास पहुुंचते ही सामने से आ रही बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति ने ग्रामीणों की मदद से बाइक सवार को पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल लालती देवी को इलाज के लिए बरखेड़ा सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा दियोरियाकलां क्षेत्र में होने के पर सूचना वहां की पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में दियोरियाकलां पुलिस आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ बरखेड़ा राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी बाइक चालक को दियोरिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अग्रिम कार्रवाई उन्हीं के स्तर से की जाएगी। मृतका के दो बेटे व तीन पुत्रियां हैं।
उधर बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी शेर बहादुर अपनी साली प्रीति व सास राजकुमारी के साथ बाइक से बस्थना गांव जा रहे थे। रास्ते में जंगरौली पुल के पास पहुंचते ही बाइक जानवर से टकरा गई। जिसमें तीनों घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
-----------