फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-nalanda-baiganabad-clash-over-e-rickshaw-stone-pelting-10-arrested

बिहार: नालंदा में टोटो पर सवारी बैठाने को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर पथराव; 10 गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 02:54 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 02:54 PM IST
सार

नालंदा के बैगनाबाद मोहल्ले में ई-रिक्शा पर सवारी बैठाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है।

 

विज्ञापन
bihar-nalanda-baiganabad-clash-over-e-rickshaw-stone-pelting-10-arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार थाना क्षेत्र के बैगनाबाद मोहल्ले (वार्ड संख्या 29) में सोमवार रात ई-रिक्शा पर सवारी बैठाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर रोड़ेबाजी हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पथराव में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उपद्रव में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


सवारी बैठाने से इनकार पर शुरू हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, बैगनाबाद में स्थानीय मुखिया के घर के समीप कुछ युवकों ने एक टोटो चालक को जबरन रोक लिया और उसे अपने साथ कहीं ले जाने का दबाव बनाने लगे। चालक ने दूसरी दिशा में जाने की बात कहकर सवारी बैठाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज युवकों ने चालक के साथ हाथापाई की और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन


पढ़ें:  पटना में एक बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े AISA-RYA के प्रदर्शनकारी; डाकबंगला चौराहे की ओर आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की सदस्य नाजा परवीन ने बताया कि उनके चाचा खुर्शीद टोटो चलाकर लौट रहे थे, तभी चार-पांच अज्ञात युवकों ने उन्हें घेरकर मारपीट की। उन्होंने कहा कि वे लोग आपस में समझौता करना चाहते हैं, ताकि भविष्य में उनके परिवार या गैरेज-दुकान को कोई नुकसान न पहुंचे। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई में उनके परिजनों सोनू, खुर्शीद और अयान समेत अन्य लोगों को भी हिरासत में ले लिया गया है।


मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारी
उपद्रव की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीओ कृषलय श्रीवास्तव और सदर डीएसपी-1 अमरनाथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि, उन्होंने मौके पर मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों को घटना के संबंध में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।


15 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी
बिहार थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि बैगनाबाद में दो पक्षों के बीच पथराव की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए अपने बयान पर 15 नामजद और कई अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। थानाध्यक्ष के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा सके। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात है।

नशाखोरों के आतंक से परेशान हैं स्थानीय लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि बैगनाबाद इलाके में असामाजिक तत्वों और नशाखोरों की गतिविधियों के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। कुछ दिन पहले भी रास्ते से हटकर नशा करने के लिए कहने पर असामाजिक तत्वों ने लोगों पर हमला कर दिया था। फिलहाल, पुलिस की सख्ती के बाद इलाके में स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed