फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sensation caused by the discovery of a body in a roadside ditch in Dariyapur:

बिहार: सारण में दो दिन में मिले दो शव, युवती की पहचान नहीं, युवक की मौत पर हत्या का शक; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 13 Oct 2026 02:51 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: सारण ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 02:51 PM IST
सार

सारण के दिघवारा में सोमवार को अज्ञात युवती और दरियापुर के महमदपुर गांव में मंगलवार को 20 वर्षीय सूरज कुमार का शव मिला। युवक की मौत पर हत्या की आशंका है, जबकि युवती की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों मामलों की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
Sensation caused by the discovery of a body in a roadside ditch in Dariyapur:
सारण पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सारण जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार दो दिनों में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दिघवारा में अज्ञात युवती का शव मिलने के एक दिन बाद दरियापुर के महमदपुर गांव में सड़क किनारे गड्ढे से एक युवक की लाश बरामद हुई है। युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी तरह के संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिघवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ककड़ियां गांव के समीप माही नदी के बांध के पास सोमवार सुबह जींस और टी-शर्ट पहने एक युवती का शव मिला था। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती की पहचान नहीं होने के कारण उसकी मौत की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हो सकी हैं। सारण पुलिस युवती की पहचान करने और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


पढे़ं:  पटना में एक बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े AISA-RYA के प्रदर्शनकारी; डाकबंगला चौराहे की ओर आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मंगलवार तड़के दरियापुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सड़क किनारे एक गड्ढे से करीब 20 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान एम कुवारी गांव निवासी सुदर्शन राय के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।

सूरज का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में मातम छा गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

सारण जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार दो दिनों में शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। युवती की मौत कैसे हुई, युवक की मौत के पीछे क्या वजह है और दोनों मामलों में शव घटनास्थल तक कैसे पहुंचे, इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल, दोनों मामलों की जांच जारी है और युवती की पहचान करना पुलिस के लिए अहम चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed