फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Banmankhi BDO's WhatsApp Hacked; Cyber Fraudsters Demand Money from Officials

बिहार: साइबर ठगों ने बीडीओ अशोक कुमार को बनाया निशाना, परिचितों को भेजे पैसे मांगने वाले मैसेज

Tue, 13 Oct 2026 03:06 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Tue, 13 Oct 2026 03:06 PM IST
सार

पूर्णिया के बनमनखी में साइबर अपराधियों ने बीडीओ अशोक कुमार का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर परिचितों और जनप्रतिनिधियों से दो-दो हजार रुपये मांगे। लोगों की सतर्कता से ठगी टल गई। बीडीओ ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों को सतर्क किया। पुलिस जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
Banmankhi BDO's WhatsApp Hacked; Cyber Fraudsters Demand Money from Officials
चैट हुई लीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया और सोमवार की अहले सुबह क्षेत्र के कई लोगों, जनप्रतिनिधियों और परिचितों को मैसेज भेजकर दो-दो हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने की मांग की। हालांकि, लोगों की सतर्कता से ठगी की आशंका टल गई।

विज्ञापन

बनमनखी के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार का मोबाइल फोन सोमवार की सुबह अचानक हैक हो गया। हैकर्स ने उनके आधिकारिक व्हाट्सएप अकाउंट का दुरुपयोग करते हुए आपातकालीन स्थिति का हवाला दिया और लोगों से तत्काल रुपये भेजने को कहा। सुबह-सुबह प्रखंड विकास पदाधिकारी के नंबर से पैसों की मांग वाला मैसेज मिलने पर लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन


पढे़ं:  पटना में एक बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े AISA-RYA के प्रदर्शनकारी; डाकबंगला चौराहे की ओर आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी मैसेज मिलने के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों को संदेह हुआ। उन्होंने बिना देरी किए बीडीओ अशोक कुमार के निजी नंबर पर फोन कर मैसेज की सच्चाई जाननी चाही। बातचीत के दौरान बीडीओ को उनके नाम पर हो रही ठगी की कोशिश का पता चला। लोगों की सतर्कता के कारण साइबर ठगों की साजिश नाकाम हो गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ अशोक कुमार ने वीडियो संदेश जारी कर लोगों को सतर्क किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी से रुपये नहीं मांगे हैं और उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके व्हाट्सएप अकाउंट से भेजे गए पैसों की मांग वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और रुपये ट्रांसफर न करें।

घटना के बाद बीडीओ ने बनमनखी के अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र प्रीतम को इसकी सूचना दी। पुलिस और साइबर सेल की टीम मामले की तकनीकी जांच में जुटी है। जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि साइबर अपराधियों ने अकाउंट को कैसे हैक किया और इस घटना को कहां से अंजाम दिया। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि किसी परिचित या अधिकारी के नंबर से अचानक पैसों की मांग होने पर रुपये भेजने से पहले फोन कॉल कर उसकी पुष्टि जरूर कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed