फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डीएम कार्यालय के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

डीएम कार्यालय के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 22 Jun 2017 06:47 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के बाहर किया आत्मदाह का प्रयास
पीलीभीत। जमीन का विवाद हल न होने से आहत एक ग्रामीण ने डीएम कार्यालय के बाहर अपने ऊपर कैरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। कार्यालय के बाहर मौजूद डीएम के स्टाफ ने उसे पकड़ लिया और सदर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भौनी निवासी श्रीपाल बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। डीएम कार्यालय के बाहर वह कुछ देर मिलने की प्रतीक्षा में बैठा रहा और अचानक उसने साथ केन में लाए कैरोसिन अपने ऊपर डाल लिया। इस दौरान डीएम के स्टाफ ने उसे देख लिया और शोर मचाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में श्रीपाल ने अपनी जमीन की समस्या हल न होने की जानकारी दी जिसपर उसे डीएम के सामने पेश किया गया। कैरोसिन से नहाए श्रीपाल को देख डीएम ने उसे पुलिस के सुपुर्द करने के निर्देश दिए। इस पर सीओ सिटी निशांक शर्मा डीएम कार्यालय पहुंचे और आत्मदाह का प्रयास करने वाले श्रीपाल को कब्जे में लेकर सदर कोतवाली भेज दिया। पूछताछ में श्रीपाल ने बताया कि उसने वर्ष 2002 में एक महिला से जमीन खरीदी थी। जिसकी सादे कागज पर लिखा पढ़ी की थी लेकिन बैनामा होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके पुत्र ने जमीन किसी दूसरे के हाथ बेच दी। खरीदी हुई जमीन पाने को वह वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। आत्मदाह का प्रयास करते समय भी उसके पास मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थनापत्र था जिसमें अपनी जमीन संबंधी समस्या के साथ बीसलपुर पुलिस केे एक दरोगा पर विपक्षी से धन लेने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि डीएम के आदेश पर श्रीपाल को हिरासत में ले लिया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

000000
21 अप्रैल को हुए शांतिभंग की आशंका में चालान
जमीन संबंधी विवाद को लेकर उसका कई बार झगड़ा भी हो चुका है। 21 अप्रैल को हुए झगड़े में बीसलपुर पुलिस ने उसका शांतिभंग की आशंका में चालान किया था। जमानत पर छूटने के बाद श्रीपाल ने जमीन के बात फिर शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
श्रीपाल ने कार्यालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया था। उसे पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया है। तहरीर तैयार कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
शीतल वर्मा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed