{"_id":"455c01553b0a5e8777512768bc088150","slug":"40-thousand-rural-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े ग्रामीण से 40 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े ग्रामीण से 40 हजार रुपये लूटे
बीसलपुर/पीलीभीत।
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
उगनपुर गांव के शिवओम से बुधवार शाम नगर के मोहल्ला बख्ताबर लाल में शिव मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर ग्रामीण को चाकू मारकर घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत है।
गांव उगनपुर मरौरी निवासी शिवओम ने बताया कि वह बुधवार शाम पैदल नगर के मोहल्ला बख्ताबर लाल में शिव मंदिर के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्हें पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया और 40 हजार रुपयों समेत थैला लूट लिया। शिवओम के विरोध करने पर एक बदमाश ने लात घूंसों से पीटा और दूसरे ने चाकू से बार किया, जो उसके बायें हाथ में लगा। उनके शोर मचाने पर लोग जमा हुए तब तक बदमाश बाइक सहित भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित के अनुसार बदमाश काले रंग की टीवीएस अपाचे पर थे। घटना की तहरीर दे दी गई है, लेकिन देर शाम तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।