फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लेनदेन के विवाद में मजदूर को घर में घुसकर पीटा

लेनदेन के विवाद में मजदूर को घर में घुसकर पीटा

Sat, 13 Apr 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में मजदूर को घर में घुसकर पीटा
पीलीभीत। मजदूरी के रुपयों के लेनदेन के पुराने विवाद में एक मजदूर की घर में घुसकर पिटाई कर दी गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पीड़ित से मिली तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के सिकलापुर गांव निवासी प्रेमपाल पुत्र गोविंदराम मजदूरी करते करते हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिनों वह हरियाणा मजदूरी करने गए थे। इसका रुपये के लेनदेन का विवाद गांव के ही साकिर खां से चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे इसी विवाद के चलते साकिर खां, जाकिर खां, अली बहादुर और राशिद गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित से मारपीट की। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दोनों पक्षों के अलगं-अलग समुदाय से होने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। कुछ ही देर में पुलिस गांव पहुंच गई और मामले की जानकारी की। जिसके बाद लेनदेन का विवाद निकला। पुलिस ने पीड़ित को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। जिसके बाद पीड़ित से मिली तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed