फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बीडीओ ने शुरू की जांच, रोजगार सेवक से जवाब तलब

बीडीओ ने शुरू की जांच, रोजगार सेवक से जवाब तलब

Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ ने शुरू की जांच, रोजगार सेवक से जवाब तलब
बीसलपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने के लिए किसानों से रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद ज्योराह कल्यानपुर की लेखपाल नूर अफरोज के निलंबन के बाद अब रोजगार सेवक की भी मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। लेखपाल की ओर से दिए गए जवाब के बाद अपनी जगह प्राइवेट व्यक्ति को सर्वे के लिए भेजने पर घिरे रोजगार सेवक से बीडीओ बरखेड़ा जेसी जोशी ने जवाब तलब किया है। बीते दिनों एक वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हुआ था। इसमें महिला लेखपाल नूर अफरोज द्वारा बीसलपुर तहसील परिसर में किसानों से डेढ़-डेढ़ सौ रुपये की रिश्वत मांगने की बात कही जा रही थी। शनिवार को एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने मामला संज्ञान में आने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया था। इसकी जांच नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम अंसारी को सौंपी गई है। इधर निलंबित लेखपाल ने कहा था कि घटना के दिन रोजगार सेवक कृष्णपाल ने अपने स्थान पर किसी रिश्तेदार को भेज दिया था। उसी ने लेखपाल के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद बीडीओ बरखेड़ा को रोजगार सेवक से जुड़े बिंदुओं पर जांच करने को कहा था। यह भी पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी कि उस प्राइवेट व्यक्ति की तलाश कर कार्रवाई कराएं। इस पर बीडीओ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बीडीओ जेसी जोशी ने बताया कि रोजगार सेवक से इसको लेकर जवाब तलब किया गया है। जवाब मिलने पर रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed