फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth attacked with intent to kill over a feud; eighth accused arrested.

Rewari News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, आठवां आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 15 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with intent to kill over a feud; eighth accused arrested.
रेवाड़ी। रंजिश के चलते हमला करने के मामले में सीआईए ने आठवें आरोपी सेक्टर-3 स्थित गवर्नमेंट एम्प्लॉइज सोसाइटी निवासी दीपक उर्फ भूरिया को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ करीब एक दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

न्यू आदर्श नगर निवासी मनीष 28 अगस्त की रात बाइक से घर जा रहा था। आत्मप्रकाश अस्पताल के पास काली स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद विक्रम भान, राहुल, दीपांशु उर्फ मैसी, आदित्य उर्फ माया, कुणाल व अन्य आरोपियों ने पिस्टल, लोहे की रॉड व डंडों से उस पर हमला किया। पुलिस गश्त बाइक को देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य सात आरोपियों विक्रम भान निवासी मोहल्ला गुर्जरवाड़ा, हैप्पी निवासी मोहल्ला विकास नगर, दीपांशु उर्फ मैसी निवासी मोहल्ला शक्ति नगर रेवाड़ी, विपिन निवासी गांव रोहड़ाई, राहुल, आदित्य उर्फ माया व कुणाल निवासी गांव गोकलगढ़ को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, देसी कट्टा, दो लोहे के हत्थी और डंडा बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed