फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Young man bites off woman's nose after she refuses to give alms

Mathura News: भीख देने से मना करने पर युवक ने दातों से युवती की नाक काटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Young man bites off woman's nose after she refuses to give alms
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराजजी की सप्तकोसीय परिक्रमा के दौरान भीख देने से मना करने पर एक युवक ने श्रद्धालु युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने युवती को धक्का देकर झाड़ियों में गिरा दिया और गला दबाने लगा। आरोपी ने दांतों से युवती की नाक काट दी और नाक में पहनी बाली (लौंग) लेकर भाग गया। घटना में लहूलुहान युवती का उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

मुंबई निवासी मोनिका रैना छह माह से राधाकुंड में उद्धव कुंड के पास रह रही हैं। सोमवार शाम करीब 4:30 से 5 बजे के मध्य वह गिरिराजजी की परिक्रमा कर रहीं थीं। कच्ची परिक्रमा मार्ग पर खंभा संख्या 23 से 25 के बीच नगला सेऊ कट के सामने पहुंचने पर एक युवक उनसे भीख मांगने लगा। भीख देने से मना करने पर वह उनके पीछे पड़ गया। दोबारा मना करने पर युवक ने बदतमीजी करते हुए उन्हें घायल कर दिया। घायल युवती ने गूगल से विश्व हिंदू परिषद का नंबर निकालकर संपर्क किया। मौके पर संगठन के कार्यकर्ता श्रेयस, अभिषेक, गिरीश ठाकुर और अन्य पहुंचे और युवती को थाने लेकर पहुंचे। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


---
युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश करने के साथ ही पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed