{"_id":"5ba0078b867a557f5d4c3a03","slug":"31537214347-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घटना स्थल से 50 खोखे बरामद किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने घटना स्थल से 50 खोखे बरामद किए
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम घिटोरा में रविवार की रात्रि में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद जागी पुलिस ने घटना स्थल से करीब 50 खोखे बरामद किए है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ खेकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज की। जबकि करीब दस लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया।
दरअसल मामला खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम घिटोरा का है, जहां रविवार की रात्रि में सैकड़ों राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग होने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सूचना के बाद पुलिस सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से कई बोर के करीब पचास राउंड खोखे पीड़ित के घर से बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति की क्षेत्र के ग्राम घिटोरा में रिश्तेदारी है। शनिवार की रात्रि में वह अपने बीमार रिश्तेदार का हाल जानने के लिए आया था। तभी गांव में मार्ग पर एक बाइक खड़ी थी। इसे लेकर विवाद हो गया। जब तो ग्रामीणों ने मामला शांत कर दिया, लेकिन रविवार की रात्रि के समय फिर माहौल बिगड़ गया। बताया जाता है कि गाजियाबाद निवासी व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ कई गाड़ियों में सवार होकर पीड़ित के घर पहुंचा और पीड़ित के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पीड़ित दहशत के चलते अपनी जान बचाकर परिवार सहित घर छोड़कर भाग गया। मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि अन्य आरोपी अभी तक फरार है। वही ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद किया। जबकि करीब दस लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। शीघ्र आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।