{"_id":"5a64a5094f1c1b77268b582f","slug":"31516545289-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग को झांसा देकर लिया एटीएम, 2.85 लाख निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग को झांसा देकर लिया एटीएम, 2.85 लाख निकाले
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर/शेरपुर। धोखाधड़ी करते हुए दिव्यांग युवक को झांसा देकर उससे एटीएम कार्ड लिया और बैंक खाते से 285000 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शेरपुरकलां निवासी सितार अहमद तहरीर पर गांव के नावेद अहमद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव शेरपुरकलां निवासी सितार अहमद ने बताया कि उसके साथी परमानंद भट्ट का बैंक खाता गांव निवासी नावेद ने बैंक ऑफ इंडिया में खुलवाया था। कुछ दिन पहले गांव जाते वक्त परमानंद अपना एटीएम कार्ड और पासबुक सितार अहमद के पास रखा गया था। आरोप है कि परामनंद की गैर मौजूदगी में नावेद पड़ोसी सितार अहमद के दिव्यांग भाई बहार अहमद के पास पहुंचा और झांसा देकर एटीएम कार्ड ले लिया। परमानंद ने बताया कि उसके खाते से कई ट्रांजेक्शन कर लगभग 285000 रुपये निकाल लिए गए। पासबुक में एंट्री पर इस फर्जीबाड़े का पता चल सका। इस मामले में सितार अहमद ने नावेद के खिलाफ कोतवाली पूरनपुर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर इंद्र मोहन बडौला ने बताया कि सितार अहमद ने एटीएम से रुपये निकालने की सीसी कैमरे की वीडियो फुटेज होने की जानकारी दी है। आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।