फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस की जांच में फर्जी निकली लूट की वारदात

पुलिस की जांच में फर्जी निकली लूट की वारदात

Fri, 25 Aug 2017 06:47 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की जांच में फर्जी निकली लूट की वारदात
ेमाधोटांडा (पीलीभीत)। धुरिया पलिया रोड पर एसबीआई की फ्रेंचाइजी चलाने वाले युवक से लूट का मामला पुलिस की जांच में फर्जी निकला। दोस्त के साथ हुई मारपीट के बाद घटना को लूट का रूप दे दिया गया था। गायब सामान बरामद करने के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना ताल्लुके महाराजपुर निवासी विनय मंडल एसबीआई बैंक की फ्रेंचाइजी चलाते है। बृहस्पतिवा को वह अपने दोस्त अनिल के साथ पूरनपुर कैश लेने गए थे। देर शाम गांव के बाहर एक धान के खेत में बेहोश हालत में पड़े मिले। बाइक व अन्य सामान गायब मिलने पर मामले में लूट की तहरीर पुलिस को दी गई। पूरे घटनाक्रम को लूट की ओर मोड़ दिया गया। रमनगरा चौकी प्रभारी पृथ्वीराज सिंह चौहान ने बताया कि मामला लूट का नहीं निकला है। रात में ही बाइक व अन्य सामान बरामद कर लिया गया। जांच में सामने आया कि अनिल और विनय के बीच मारपीट हो गई थी। जिसको लूट का रूप दे दिया गया। अगर पीड़ित मारपीट की तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------
चोरी के आरोपी को पीटा
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित एक मोबाइल शॉप पर शुक्रवार को एक युवक मोबाइल चोरी करते पब्लिक ने धर लिया। जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। जिसको लेकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed