{"_id":"59c2596f4f1c1b1d688b5ac9","slug":"3-47-lakhs-for-fraud-in-the-name-of-getting-jobs-abroad","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 3.47 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग लिए 3.47 लाख
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Wed, 20 Sep 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकादा करने पर आरोपी ने दी मारने की धमकी
शाहजहांपुर के पीड़ित ने सीओ को सुनाया दुखड़ा
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने तीन लाख 47 हजार रुपये ठग लिए। यही नहीं पीड़ित को अपने साथ मलेशिया ले गया। कुछ दिन एक होटल में रखने के बाद आरोपी वहीं छोड़कर खुद भाग निकला। इसके बाद से लगातार तकादा करने पर पहले टरकाता रहा और अब मारने की धमकी देकर भगा दिया। सीओ सिटी को दुखड़ा सुनाकर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
खुटार (शाहजहांपुर) के कुसुमा गांव निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र भगवानदीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मुलाकात दो साल पहले गजरौला के गायबोझ निवासी एक युवक से हुई। उसने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। यह बताया कि उसके अलावा कई अन्य लोग भी साथ जा रहे है, जिनकी नौकरी लगवाई जा रही है। झांसे में आकर अलग-अलग किश्तों में आरोपी को 3.47 लाख रुपये दे दिए। जिसके बाद दो मई को आरोपी पीड़ित और कुछ अन्य लोगों को चेन्नई से फ्लाइट के जरिए मलेशिया ले गया। यहां एक होटल में रोका गया और नौकरी जल्द लगने की बात कहता रहा। चार दिन बाद बिना बताए आरोपी वहां से खिसक लिया। काफी तलाश करने के बाद भी न मिलने पर ठगी का अहसास हुआ। बाद में जानकारी करने पर पता लगा कि वह उसे टूरिस्ट वीजा पर विदेश ले आए है। इसके बाद से लगातार संपर्क किया गया, लेकिन आरोपी ने टालमटोल की। बाद में रुपये वापस देने से इंकार कर धमकी देकर भगा दिया। बुधवार को पहले सीओ सिटी और बाद में एसपी से मुलाकात कर लिखित शिकायत की है। बता दें कि आरोपी को एक दिन पहले ठगी के एक अन्य मामले में एक युवक ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। जहां दोनों पक्षों में सुलह के बाद उसको छोड़ दिया गया था।