{"_id":"d987839a6c981cf3f54aa52786ef5498","slug":"25-thousand-rural-deceived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण से 25 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण से 25 हजार रुपये ठगे
Bisalpur
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
एक ग्रामीण को लकी ड्रा में तीन लाख रुपये निकलने का झांसा देकर जालसाज ने 25 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव बढ़ैपुरा घारम निवासी रामू के मोबाइल पर एक जालसाज ने फोन किया। उसने रामू से कहा कि दीपावली धमाके में आपका तीन लाख रुपये का ईनाम निकला है। ईनाम की धनराशि प्राप्त करने के लिए पहले 25 हजार रुपये भारतीय स्टेट बैंक में कंपनी के खाते में जमा करने पड़ेंगे। जालसाज ने स्वयं को एक प्रतिष्ठित कंपनी का अधिकारी बताया। साथ ही इस बात का जिक्र किसी से न करने को कहा। इसकी चर्चा करने पर ईनाम न मिलने की चेतावनी दी। तीन लाख के लालच में रामू ने किसी से इसका जिक्र नहीं किया और फोन पर जालसाज के बताए अनुसार बैंक खाते में 25 हजार रुपये जमा कर दिए। अपने खाते में रुपये पहुंचते ही जालसाज ने निकाल लिए और अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद रामू को अपने साथ हुई जालसाजी का एहसास हुआ। अब वह अपने रुपये पाने को इधर-उधर भटक रहा है।