{"_id":"5ccc797ebdec220774413031","slug":"21556904318-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया गए बेटे से मिलने इधर चोरों ने घर कर दिया साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आस्ट्रेलिया गए बेटे से मिलने इधर चोरों ने घर कर दिया साफ
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
पूरनपुर। बेटे से मिलने आस्ट्रेलिया गए स्टांप विक्रेता जाहिद खां के घर के ताले तोड़कर चोर सारा कीमती सामान समेट ले गए। सूचना पर पुलिस ने निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची। आभूषणों के कई खाली डिब्बे मिलने से लाखों का जेवर चोरी होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मोहल्ला रजागंज निवासी स्टांप विक्रेता जाहिद खां का बेटा आस्ट्रेलिया में रह रहा है। जाहिद खां अपनी पत्नी और अन्य बच्चों के साथ घर में ताला डालकर पुत्र से मिलने 15 अप्रैल को आस्ट्रेलिया गए हैं। उनके पीछे चोरों ने घर के ताले तोड़कर सारा कीमती सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार को घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर पड़ोस में रह रहे जाहिद खां के भाई आशिफ ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों के भी ताले टूटे पड़े थे। सारा सामान बिखरा था। जेवरात के कई खाली डिब्बे कमरे में पड़े थे। उन्होंने तुरंत ही चोरी की सूचना फोन से अपने भाई जाहिद खां को दी। साथ ही कोतवाली पहुंचकर चोरी की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिंगर प्रिंट टीम भी पहुंची। उसने कई जगह से फिंगर प्रिंट लिए हैं। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि चोरी की तहरीर आशिफ की ओर से दी गई है, लेकिन कितना और क्या सामान चोरी हुआ है, यह जानकारी आशिफ नहीं दे पा रहे हैं। जाहिद खां के आस्ट्रेलिया से लौटने पर ही चोरी गए सामान की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।