खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। सांड़ से टकराकर बाइक सवार पेट्रोल पंप मैनेजर गांव मुजफ्फरनगर निवासी 60 वर्षीय नवनीत शुक्ल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। घटना शनिवार शाम असम हाईवे पर गन्ना कृषक महाविद्यालय के समीप की है। मूलरूप से गांव मुजफ्फरनगर निवासी नवनीत शुक्ल कई सालों से पीलीभीत रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप रहते थे और घुंघचाई के पेट्रोल पंप पर मैनेजर थे। पेट्रोल पंप से वह रविवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। गन्ना कृषक महाविद्यालय के समीप उनकी बाइक सड़क पर घूम रहे सांड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल नवनीत को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में उनकी रविवार शाम मौत हो गई। घटना की सूचना पर उनके परिवार वालों में कोहराम मच गया। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि जिला अस्पताल से पीलीभीत कोतवाली को भेजे गए मेमो पर वहां की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।