फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की मौत, भाई गंभीर

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की मौत, भाई गंभीर

Wed, 02 Jan 2019 06:38 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Wed, 02 Jan 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की मौत, भाई गंभीर
असम हाईवे पर सकरिया गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, परिवार से मांगी तहरीर

गजरौला (पीलीभीत)। असम हाईवे पर सकरिया गांव के पास ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्रॉली चालक 23 वर्षीय मान सिंह की मौत हो गई। उसका भाई कुंवरसेन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराकर गजरौला पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई के लिए परिवारीजनों से तहरीर मांगी गई है।

गजरौला थाना क्षेत्र के पिपरिया नवदिया गांव निवासी मान सिंह पुत्र रामप्रसाद मजदूरी करते थे। बुधवार सुबह तड़के वह असम हाईवे पर सकरिया गांव के पास बड़ी नहर के निर्माणाधीन पुल के पास सड़क पर मिट्टी डालने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से भाई कुंवरसेन के साथ गए थे। ट्रैक्टर मान सिंह चला रहे थे। सकरिया गांव के पास पहुंचते ही पीछे से ट्रक ने ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुंवरसेन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वाले भी आ गए। आननफानन में घायल कुंवरसेन को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां प्राथमिक इलाज कराने के बाद परिवारीजनों ने उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी कर मान सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मजदूर के परिवार में चीख पुकार मच गई है। पत्नी महेशवती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन साल की बेटी वर्षा और छह माह का बेटा अवनीश है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि परिवारीजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश थानाध्यक्ष गजरौला को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed