फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चौथे दिन दर्ज हुई दलित को पेड़ से बांध कर पीटने की रिपोर्ट

चौथे दिन दर्ज हुई दलित को पेड़ से बांध कर पीटने की रिपोर्ट

Mon, 09 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
चौथे दिन दर्ज हुई दलित को पेड़ से बांध कर पीटने की रिपोर्ट
चौथे दिन दर्ज हुई दलित को पेड़ से बांधकर पीटने की रिपोर्ट
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के शक में पीटा था, पुलिस ने सामान्य मारपीट बताया था
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने गांव बिहारीपुर कुमरिखा में दलित युवक को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले की रिपोर्ट सोमवार को चौथे दिन दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर कुमरिखा निवासी दलित वर्ग के महेंद्र पाल की पत्नी गायत्री देवी ने बताया कि छह जुलाई की शाम को गांव के महेश चंद्र का मोबाइल चोरी हो गया था। महेश चंद्र अपने दो अन्य साथियों को लेकर उनके दरवाजे पर आया और दरवाजे पर बैठे उनके पुत्र 26 वर्षीय मुनीश कुमार को मोबाइल चोरी के शक में पकड़कर अपने दरवाजे पर ले गया था। उसके बाद उन लोगों ने मुनीश को अपने दरवाजे पर खड़े पेड़ से बांधकर पीटा था। अपने पुत्र को बचाने पहुंची गायत्री देवी से भी दबंगों ने गालीगलौज कर मारपीट की थी। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मुनीश को पेड़ से खोला था। पुलिस ने इतने गंभीर मामले को काफी हल्के से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध केवल शांतिभंग के तहत कार्रवाई कर दी थी। गायत्री देवी पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुई और वह पुलिस पर आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में कार्रवाई कराने का दबाव बनाती रहीं। कोतवाल माधौसिंह विष्ट ने बताया कि गायत्री देवी की तहरीर पर सोमवार को सुबह मारपीट करने, बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी देने और दलित उत्पीड़न के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव बिहारीपुर कुमरिखा निवासी महेशचंद्र, विजय कुमार और मनोज कुमार को नामजद किया गया है। तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed