{"_id":"5b0c59c14f1c1bab6e8b512d","slug":"21527536065-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड को पीटने वाले पुलिसकर्मी ने फिर दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड को पीटने वाले पुलिसकर्मी ने फिर दी धमकी
Updated Tue, 29 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर की एक कॉलोनी के गार्ड की पिटाई का मामला तूल पकड़ गया है। आरोपी पुलिस कर्मी ने थाने से छूटते ही फिर गार्ड को फैसला न करने पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी है। डरे सहमे गार्ड ने एसपी से शिकायत कर जानमाल की सुरक्षा करने और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
दिल्ली पुलिस के एक पुलिस कर्मी ने दो दिन पहले नगर की एक कॉलोनी के गार्ड को पीटा। गार्ड का आरोप है कि नशे में उक्त पुलिसकर्मी कॉलोनी में अपने कुछ साथियों के साथ जबरन घुसना चाहता था। गार्ड ने सुरक्षा का हवाला देकर गेट खोलने से इंकार कर दिया और उनको अपनी पहचान रजिस्टर में दर्ज कराने को कहा। गार्ड का आरोप है कि इतना सुनते ही पुलिस कर्मी उस पर टूट पड़ा और अपनी सर्विस रिवाल्वर का बट मारा और पीटा। गार्ड की सूचना पर पुलिस ने पाठशाला बस स्टैंड के पास से आरोपी पुलिस कर्मी को कार, वर्दी एवं सर्विस रिवाल्वर सहित हिरासत में ले लिया। और थाने ले आई। इसके बाद थाने में घायल गार्ड ने आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मारपीट कर घायल करने की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर गार्ड का सीएचसी का उपचार कराया। सोमवार को गार्ड ने बताया आरोपी पुलिस कर्मी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर थाने से छूट गया और उस पर फैसला न करने पर अंजाम भुगत लेने धमकी दे रहा है। डरे गार्ड ने एसपी बागपत से जानमाल की सुरक्षा करने और दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।