{"_id":"5aad31aa4f1c1ba9758b602b","slug":"21521299882-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्टा मालिक ने लेखपाल को बनाया बंधक, अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्टा मालिक ने लेखपाल को बनाया बंधक, अभद्रता
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड.........
भट्टा मालिक ने लेखपाल को बनाया बंधक, अभद्रता
जान से मारने की कोशिश कर जेसीबी के आगे फेंका
लेखपाल की तहरीर पर भट्टा स्वामी समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज
17 पीबीटीपी 22
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। हल्का क्षेत्र बंजरिया में मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंचे लेखपाल को शनिवार सुबह साढ़े दस बजे ईंट भट्टा मालिक ने अपने साथियों की मदद से बंधक बना लिया। लेखपाल से कागजात छीनकर फाड़ दिए गए और जानलेवा हमला करते हुए लेखपाल को चलती जेसीबी के आगे फेंक दिया। किसी तरह खुद की जान बचाकर कोतवाली पहुंच लेखपाल ने पुलिस को घटना बताई। जिसके बाद तहरीर के आधार पर भट्टा मालिक समेत पांच के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बंजरिया हल्का में तैनात लेखपाल अरविंद कुमार ने बताया कि राजस्व निरीक्षक ने हल्का में मिट्टी खनन की जानकारी दी। इस पर शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह गांव कीतरपुर उर्फ जैनपुर में पहुंचे। यहां मिट्टी खनन होता मिला। मिट्टी खनन एक ईंट भट्टा स्वामी और उसके चार साथी जेसीबी मशीन से करवा रहे थे। दस-बारह ट्रैक्टर-ट्रालियां मौके पर मिट्टी से भरी खड़ी थीं। पूछने पर ईंट भट्टा स्वामी ने खनन की स्वीकृत होने की जानकारी दी। इस पर खसरा और नक्शा निकालकर गाटा संख्या का मिलान लेखपाल करने लगे। इसमें पाया गया कि जिस जगह की स्वीकृत मिली है, वहां से मिट्टी खनन नहीं किया जा रहा। दूसरे स्थान से मिट्टी निकाली जा रही है। इसका विरोध करने पर आरोप है कि भट्टा मालिक ने अपने साथियों को बुलाकर लेखपाल को बंधक बना लिया।
लेखपाल से अभद्रता करते हुए नक्शा और खसरा फाड़ दिया और जेसीबी मशीन पर बैठा बंधक बनाया। इसके बाद लेखपाल की जान लेने की कोशिश करते हुए उसको जेसीबी के आगे फेंक दिया। किसी तरह लेखपाल ने खुद को बचाया। बचकर निकलने के बाद लेखपाल ने नायब तहसीलदार अनुराग सिंह और अन्य लेखपालों के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। जिसके बाद लेखपाल का मेडिकल कराकर कार्रवाई की गई है। कोतवाल योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि भट्टा मालिक तासिम खां व उसके चार साथियों पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, बंधक बनाने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
--------सर्वेश