{"_id":"5a4effa24f1c1b47198b4f19","slug":"21515126690-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंट उतारते वक्त मजदूर को लगा करंट, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंट उतारते वक्त मजदूर को लगा करंट, मौत
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंट उतारते वक्त मजदूर को लगा करंट, मौत
सीएचसी बरखेड़ा पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
बीसलपुर के शेरगंज गांव में हुआ हादसा, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
बरखेड़ा/पीलीभीत। नामकरण संस्कार में लगाए गए टेंट को उतारते वक्त बीसलपुर के गांव शेरगंज में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे मजदूर कुंवरसेन उर्फ बबलू (23) पुत्र नरेश चंद्र की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसको इलाज के लिए लोग सीएचसी बरखेड़ा लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मुढ़िया हुलास गांव निवासी कुंवरसेन टिकरी निवासी सत्यपाल के टेंट हाउस में मजदूरी करते थे। बुधवार रात को बीसलपुर के शेरगंज निवासी कृष्णपाल के घर बेटे के नामकरण संस्कार को लेकर दावत थी। घर के सामने मैदान में टेंट लगाया गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे कुंवरसेन अपने साथियों के साथ टेंट उतार रहा था। इस बीच लोहे का पाइन ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से छू गया। इससे मजदूर करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में मौके पर मौजूद कृष्णपाल के परिवार वाले मजदूर को इलाज के लिए सीएचसी बरखेड़ा लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेमो के जरिए सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस सीएचसी पहुंची। परिवार वालों से हादसे की जानकारी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के छह भाई और दो बहनें हैं। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी, उसके छह माह की बेटी है। हादसे में कुंवरसेन की मौत की खबर मिलने के बाद से पत्नी शारदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।