{"_id":"5981bc114f1c1b0f748b4f0e","slug":"21501674513-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को बंधक बनाकर सामूहि दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को बंधक बनाकर सामूहि दुष्कर्म करने का आरोप
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/न्यूरिया। विवाहिता को अगवा कर चार दबंग रुद्रपुर ले गए। यहां एक कमरे में बंधक बनाकर उससे नौ दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़ित परिवार वालों तक पहुंची और दुखड़ा सुनाया। गांव के एक युवक समेत चार के खिलाफ संगीन आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस जांच कर रही है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी छह साल पहले जहानाबाद के एक युवक से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते पिछले छह माह से वह अपने मायके रह रही है। आरोप है कि 22 जुलाई की दोपहर गांव का एक युवक अपने तीन अन्य साथियों संग घर में घुस आया। इसके बाद नशा सुंघाकर पीड़ित को बेहोश कर दिया। कमरे मे रखे 50 हजार रुपये लूट लिए और बेहोशी की हालत में अगवा कर उत्तराखंड के रुद्रपुर ले गए। यहां एक कमरे में नौ दिनों तक बंधक बनाकर चारों युवकों ने दुष्कर्म किया। तीस जुलाई को चारों आरोपी महिला को अकेला छोड़कर कहीं चले गए। इस बीच मौका पाकर पीड़िता ने आसपास के लोगों से अपने परिवारीजनों को संपर्क कर आपबीती बताई। जिस पर पिता मौके पर पहुंचे और महिला को लेकर घर आ गए। महिला ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तीन दिन पहले महिला ने मामले की शिकायत एसपी के समक्ष पेश होकर भी की थी।
000
महिला ने चार लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। उससे बातचीत कर जानकारी की गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कुछ संदिग्ध पहलुओं पर छानबीन पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
- योगेंद्र कुमार, सीओ सदर