फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अब युवती के पिता ने चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर

अब युवती के पिता ने चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 20 May 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
अब युवती के पिता ने चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर
पूरनपुर। डीजेे पर डांस करने के विवाद पर मारपीट के मामले में अब युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर नगर की पंकज कॉलोनी के चार लोगों पर मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ और धमकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मारपीट में उनके भतीजे सरोज का हाथ टूट गया। पुलिस ने सरोज का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर के एक बरातघर में शादी थी। उसमें डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गालीगलौज के साथ उनमें जमकर मारपीट हुई। करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। घटना से बरातियों और घरातियों में अफरातफरी मच गई। कई बराती और घराती बगैर खाना खाए ही खिसक लिए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई थीं। इस मामले में पुलिस ने पंकज कॉलोनी निवासी सूरज सिंह की ओर से गांव नवदिया टोंडर निवासी शिवशंकर लाल, वीर सहाय, अनिल, भूरा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को लड़की के पिता गांव नवदिया टोंडर निवासी शिवशंकर ने कोतवाली पहुंचकर शादी में मारपीट करने का आरोप गांव नरायनपुर जमीमा, पूरनपुर निवासी रामपाल, राजवीर उर्फ राजू, मन्नू और सूरज पर लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मारपीट कर उनके भतीजे सूरज का हाथ तोड़ दिया गया। रवि और अन्य लोगों के भी चोंटे आईं हैं। उनका आरोप है कि आरोपियों ने महिलाओं से छेड़छाड़ भी की। तहरीर पर पुलिस ने सरोज का सीएचसी में मेडिकल कराया। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि शिवशंकर की ओर से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed