{"_id":"5c49b222bdec224e0121ced8","slug":"201548333602-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की सूचना ने पुलिस को छकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म की सूचना ने पुलिस को छकाया
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी-100 पर आई दुष्कर्म की सूचना ने पुलिस को जमकर छकाया। बताए गए घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की तो मामला फर्जी निकला। कॉलर का नंबर भी स्विच ऑफ बताने लगा। अब झूठी सूचना देकर परेशान करने वाले पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति ने खुद को एक गांव का निवासी बताते हुए यूपी-100 पर सूचना दी कि उसकी पत्नी से दुष्कर्म हुआ है। इस पर कुछ ही देर में सुनगढ़ी और यूपी-100 पुलिस गांव पहुंच गई। काफी देर गलियों की खाक छानने के बाद भी ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया। इंस्पेक्टर रूम सिंह बघेल ने बताया कि पीड़ित के बताए नाम के व्यक्ति से गांव में बातचीत की गई। वह एक मजदूर निकला और उसने ऐसी वारदात से इंकार किया। सूचना देने वाले नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह भी स्विच ऑफ मिला। इससे पहले भी इस नंबर से फर्जी सूचनाएं देने की बात सामने आई है। सर्विलांस की मदद से झूठी सूचना देने वाले का पता लगाया जा रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।