{"_id":"5a7611b24f1c1ba1268b8303","slug":"201517687218-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस को लेकर प्रधानाचार्य और शिक्षकों में नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फीस को लेकर प्रधानाचार्य और शिक्षकों में नोकझोंक
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
एमएम इंटर कॉलेज में फीस को लेकर प्रधानाचार्य और शिक्षकों में नोकझोंक हुई। शिक्षकों ने कहा वह निर्धारित से अधिक फीस वसूल नहीं करेंगे। प्रधानाचार्य ने कहा वह ट्यूटर की फीस आखिर कहां से देंगे।
शनिवार को नगर स्थित एमएम इंटर कॉलेज में सरकार द्वारा निर्धारित इंटरमीडिएट की छह माह की फीस वसूली को लेकर प्रधानाचार्य के साथ ही कुछ शिक्षक और दूसरे गुट के करीब एक दर्जन शिक्षक आमने सामने डट गए। विपक्षी गुट के शिक्षक अरूण शर्मा, राजेश कुमार गौड़, श्रवण कुमार ने कहा सरकार ने विभागीय स्तर पर इंटरमीडिएट के छात्रों की छह माह की फीस दो सौ छह रुपये निर्धारित की है। जबकि प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर उनसे एक हजार रुपये प्रति छात्र से वसूल करने के लिए कह रहे हैं, जो कि नियम के खिलाफ है। वह किसी भी कीमत पर विभागीय नियम के खिलाफ कार्य कर एक हजार रुपये की वसूली नहीं करेंगे। इसको लेकर प्रधानाचार्य गुट एवं विपक्षी गुट के शिक्षकों में नोक झोंक हुई। दूसरी तरफ प्रधानाचार्य सोहनबीर सिंह तोमर ने कहा शिक्षकों की कमी के कारण कॉलेज में ट्यूटर रखे हुए हैं और उनके वेतन के लिए छात्रों सेे फीस बढ़ाकर लेना उनकी विवशता है। नोक झोंक के दौरान दोनों पक्ष अपनी अपनी बात कहकर लौट गए।